फेस पर लगाएं खीरे का मास्क पैक , खीरे के यह जबरदस्त फायदे जानकर हो जायगे आप हैरान ?

 खीरे का इस्तेमाल लगभग हर घर में सलाद के  रूप में किया जाता है। इसे अक्सर सलाद या रायते के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन खीरे के  स्किन केयर के लाभ  भी कम नहीं है। गर्मियों और  मानसून में खासतौर से खीरे को स्किन पर अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। जहां कुछ महिलाएं इसकी स्लाइस करके अपनी आखो  पर रख लेती है, तो वहीं कुछ महिलाएं इसका मास्क बनाकर अपने चेहरे पर लगा लेती हैं। खीरे में  एंटी−इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह स्किन को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करता है। तो चलिए आज आपको  इस लेख में हम बताते हैं कि खीरे का इस्तेमाल   चेहरे पर करने से आपको  क्या−क्या लाभ प्रापत होते हैं−

                                                              image: by google 


एक्ने को कम करने में उपयोगी 

स्किन  एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों के  मौसम में हमारी स्किन अधिक ऑयली व ग्रीसी हो जाती है। जिसके कारण फेस के पोर्स बंद  हो जाते हैं और फेस पर एक्ने होने लगते हैं। ऐसे में खीरे का इस्तेमाल करना आपके लिया काफी मददगार हो सकता  है। खीरा आपकी स्किन को क्लींज करता है और उसे कूलिंग इफेक्ट भी देता है। इसके आलावा यह  फेस पोर्स को टाइट  करने का काम भी  करता है, जिससे आपके फेस पर मुंहासे होने की संभावना बहुत ज्यादा कम हो जाती है।


आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के लिये खीरे का उपयोग  


स्किन एक्सपर्ट का मानना हैं कि आपको कभी भी  अपनी आंखों में थकान या  सूजन का अहसास हो रहा है, तो ऐसे में आपको खीरे का इस्तेमाल करने से बहुत ज्यादा फायदा होगा क्योकि  खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है और उसे एक फ्रेशनेस का अहसास कराता है। इतना ही नहीं, आपको खीरे का उपयोग करने से  सूजन व थकी हुई आंखों से छुटकारा मिलता है।

एजिंग को  कम करने में उपयोगी 


स्किन केयर एक्सपर्ट की मानें तो खीरा एजिंग के साइन को भी  कम करने में मदद  करके आपकी स्किन को एक बार फिर से जवान बनाने का काम करता  है। क्योकि , खीरे में विटामिन सी और फोलिक एसिड काफी मात्रा  पाया जाता है और खीरे के इन्हीं सब  गुणों के कारण अगर इसे स्किन पर बतौर फेस पैक लगाया जाए तो इससे फाइन लाइन्स व रिंकल्स काफी कम होने लगते हैं। इतना ही नहीं, यह स्किन के एजिंग प्रोसेस को भी स्लो क़र देता  है, जिसके कारण आपकी स्किन  लंबे समय तक जवां नजर आती  हैं। और आपकी उम्र कम लगने  लगती है 


त्वचा को हाइड्रेट रखने में उपयोगी  


खीरे में 90 प्रतिशत तक  पानी होता है। इसलिए, इसका उपयोग जब शहद और एलोवेरा के साथ मिला कर किया  जाता है, तो यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज कर देता  है और आपके फेस की  चमक को वापस ला सकता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे हर समय फ्रेश बनाए रखने का काम भी करता  है।

SHARE

Mohit sharma

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment